ब्रेकिंग न्यूज़

*पालिका सभासद अपनी मांगों को लेकर बैठे धरने पर। पालिका प्रशासन पर लगाए जमकर आरोप*

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल नगर पालिका के चुनाव हुए एक साल से अधिक का समय हो गया। यहाँ आये दिन अध्यक्ष, पालिका प्रशासन व सभासदों के बीच तनातनी होते रहते हैं। अभी कुछ मांगो को लेकर तमाम नगर पालिका सभासद धरना प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका कार्यालय के आगे टेंट लगाकर दिन रात बैठे हुए हैं। नगर पालिका सभासदों का एक जुट होकर कहना है। नगर पालिका प्रशासन में घोर अनियमितता हो रही है। वार्डो में कार्यो की अनदेखी की जा रही है।
पालिका के समस्त सभासदों द्वारा प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।
जिसमें उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहां आज हम आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं क्योंकि अध्यक्ष और ई ओ द्वारा उनका अनदेखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व में दी गई निश्चित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर हम आंदोलन करने को बाध्य हुए हैं। उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हमारा विरोध जारी रहेगा जिसमें मुख्य मांगे जिन्हें ज्ञापन में दिया गया है उसमे शहर में कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या, नगर की प्रकाश व्यवस्था लचर होना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लगभग शून्य होना, इसके अलावा, बिना बोर्ड बैठक के विभिन्न निविदाएं आमंत्रित करना, करोड़ों रुपये के कूड़ेदानों की खरीद में भ्रष्टाचार 20 लीटर के स्थान पर 17 लीटर के कूड़ेदान बांटना है, शत्रु संपत्ति पर अतिक्रमण और उसकी निविदा प्रक्रिया , पूर्व में लगाए गए विद्युत पोलों पर अब तक तार न लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया है। इसके अलावा नगर पालिका सभासदों हेतु सभासद कक्ष उपलब्ध कराना सही अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सोपा है और चेतावनी दी है अगर जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन हमारे द्वारा किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी। इस मौके पर नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू, मनोज जगाती, गजाला कमाल, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, अंकित चन्द्रा, समेत तमाम वार्डो के सभासद मौजूद रहे। समस्त वार्डो के सभासदों की एक ही मांग है जब तक मांग नगर पालिका प्रशासन द्वारा नही मानी जायेगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *