ब्रेकिंग न्यूज़

*”हरिद्वार की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है”*

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नंदा न्यूज 🚨
“हरिद्वार में 5 फर्जी बाबा गिरफ्तार, श्रद्धालुओं को बना रहे थे शिकार”
हरिद्वार की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये ढोंगी बाबा साधु-संत का वेश धारण कर श्रद्धालुओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी और धोखाधड़ी कर रहे थे।
पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत यह कार्रवाई करते हुए इनके फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपी धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर लोगों को भ्रमित कर रहे थे और आर्थिक लाभ उठा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत ऐसे फर्जी साधु-संतों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
हरिद्वार पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात बाबा, तांत्रिक या स्वयंभू धर्मगुरु के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
नंदा न्यूज की अपील धार्मिक आस्था का सम्मान करें, लेकिन किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
नंदा न्यूज | हर खबर पर हमारी नजर 📺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *