ब्रेकिंग न्यूज़ | नंदा न्यूज़ | नारायणबगड़, चमोली
आपदा प्रभावित क्षेत्र का नगर पालिका अध्यक्ष “गणेश शाह” ने किया दौरा,उनके साथ जिला पंचायत सदस्य “सुरेंद्र सिंह कनेरी” “छेकुड़ा” वार्ड भी मौजूद थे व्यापारियों को हरसंभव सहायता का भरोसा
जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ में बीती रात आई आपदा के बाद नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष “गणेश शाह” ने आज आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजार के व्यापारियों, स्थानीय लोगों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
“गणेश शाह” ने कहा कि जिन व्यापारियों की दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है, जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा जिन वाहनों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें हरसंभव राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके से ही जनपद चमोली के जिलााधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने और नुकसान का उचित आकलन कराने का आग्रह किया।
“जिलााधिकारी” चमोली ने भी आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों की हरसंभव सहायता करेगा तथा राहत कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बताया कि हर वर्ष बरसात के दौरान “नारायणबगड़” बाजार में जलभराव और मलबा आने से भारी नुकसान होता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। इस पर “गणेश शाह” ने भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए सुरक्षित और स्थायी व्यवस्थाएं किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
नंदा न्यूज़ की अपील है :
कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाले, ताकि हर वर्ष व्यापारियों और स्थानीय लोगों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

