नंदा न्यूज़ | ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड- पावटां साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात, वार्ता जारी
उत्तराखंड के एसएसपी देहरादून ने जानकारी दी है कि कल करीब 15–20 लोगों ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की समझाइश व वार्ता के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक वापस लौट गए।
एसएसपी ने बताया कि संबंधित लोगों के साथ लगातार सकारात्मक बातचीत जारी है और समाधान निकलने की उम्मीद है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
नंदा न्यूज़ :
आपसे अपील करता है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और शांति बनाए रखें।

