ब्रेकिंग न्यूज़

*कर्णप्रयाग* “नौटी क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाए जाने में प्रयोग आने वाली सामग्री ( 1100 मीटर पीवीसी केबल, 3-4 कुंतल एल्मुनियम वायर ) की चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह”

जनपद चमोली

Karanprayag नौटी क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाए जाने में प्रयोग आने वाली सामग्री ( 1100 मीटर पीवीसी केबल, 3-4 कुंतल एल्मुनियम वायर ) की चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के चार अभियुक्तों को चमोली पुलिस टीम ने 24 घण्टे के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त गण* –

1-मो. दानिश पुत्र राशिद निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उ. प्र.उम्र 23 वर्ष
2-चाँद मोहम्मद पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
3-फरमान पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम सैमरी थाना राजपुरा जनपद सम्भल उ. प्र. उम्र 30 वर्ष
4-सुएब पुत्र सालउद्दीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उ. प्र. उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी*

घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी लोडर वाहन (UP 14 ST 4911)
08 बंडल पीवीसी (A.B.C.) केबल वायर
07 बंडल एल्युमीनियम वायर
04 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज

बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत : *लगभग ₹8,00,000*

अभियुक्तों के विरुद्ध *मु0अ0सं0-21/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *