ब्रेकिंग न्यूज़

*बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे पर उठे सवाल, धामी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी*

नंदा न्यूज़ | बड़ी खबर |

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान के प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

सरकार की ओर से गठित इस समिति की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल आयुक्त करेंगे। समिति को मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में चढ़ावे के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए भी सुझाव मांगे!

इस बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी प्रारंभिक जांच के आधार पर एक कर्मचारी को निलंबित कर विभागीय जांच तेज कर दी है। समिति का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जांच जारी है और अभी किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

**नंदा न्यूज़ के साथ बने रहिए, उत्तराखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *