आज प्राथमिक शिक्षक संगठनों को अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरना पड़ा। यह स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
*पहली मांग—पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली।
पुरानी पेंशन केवल आर्थिक सुरक्षा नहीं थी, बल्कि जीवन भर राष्ट्र सेवा करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों के सम्मानपूर्ण एवं स्वाभिमानपूर्ण जीवन की गारंटी थी।
*दूसरी मांग—शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। वर्षों से सफलतापूर्वक अध्यापन कर रहे अनुभवी शिक्षकों को बार-बार परीक्षा की बाध्यता में उलझाना शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। यदि ऐसे शिक्षक अनावश्यक प्रशासनिक उलझनों में फंसते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा।
हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इन दोनों समस्याओं का न्यायोचित, संवेदनशील और शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को बार-बार सड़कों पर उतरने के लिए विवश न होना पड़े तथा विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे।
साथ ही हम उत्तराखंड के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों को आश्वस्त करते हैं कि यदि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के प्रश्न पर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षक सम्मानित होंगे, तभी शिक्षा सशक्त होगी और तभी राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित होगा।
#पुरानी_पेंशन_बहाल_करो #OPS #शिक्षक_सम्मान #TET #शिक्षा_बचाओ #उत्तराखंड शिक्षक साथी उत्तराखंड उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ
