ब्रेकिंग न्यूज़

*उत्तराखंड की राजनीति में उस समय एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास कार्यों को लेकर खुलकर सराहना की। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट*।

उत्तराखंड की राजनीति में उस समय एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास कार्यों को लेकर खुलकर सराहना की।

*आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट*।

चमोली के गोपेश्वर में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ विधायक *लखपत सिंह बुटोला* ने मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।

अपने संबोधन में विधायक बुटोला ने कहा कि पूरे प्रदेश में उनकी बद्रीनाथ विधानसभा में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से सबसे अधिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना होनी चाहिए।

राजनीति में अक्सर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिलती है, लेकिन इस मंच पर विधायक बुटोला का यह बयान राजनीतिक परिपक्वता और जनहित को प्राथमिकता देने का संदेश देता हुआ दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि विधायक बुटोला समय-समय पर विधानसभा और अन्य मंचों पर सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाते रहे हैं। पिछली विधानसभा के सत्र में भी उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा था।

लेकिन जब बात अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास की आई, तो उन्होंने बिना किसी राजनीतिक संकोच के मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की सराहना की। इसे कई लोग लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीतिक परंपरा का उदाहरण भी मान रहे हैं, जहाँ जनहित को राजनीति से ऊपर रखा जाता है।

फिलहाल गोपेश्वर से सामने आया यह बयान उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिपाल सिंह नेगी, नंदा न्यूज़। गोपेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *