ब्रेकिंग न्यूज़

*”क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी पुंडीर ने संयुक्त रूप से नव-निर्मित मार्ग का उद्घाटन किया”*

देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुधोंवाला में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कुंआ वाली गली, श्री ध्यानी पंडित जी वाली गली में एमडीडीए द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी पुंडीर ने संयुक्त रूप से नव-निर्मित मार्ग का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाअध्यक्ष राहुल पुंडीर, उपप्रधान पूजा राणा, ग्राम पंचायत सदस्य रेणु नेगी, संतोष गैरोला, पूनम गुसाईं, ऋतु त्रिपाठी, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से कॉलोनी के लोगों में काफी खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है और विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुधोंवाला में हुआ यह विकास कार्य स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है। विकास की इस पहल से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
रिपोर्ट:महिपालसिंहनेगी: नंदा न्यूज,सुधोंवाला देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *