ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून : स्पा सेंटरों पर पुलिस की अचानक छापेमारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई,

ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून

 

स्पा सेंटरों पर पुलिस की अचानक छापेमारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई

 

देहरादून। एसएसपी दून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने कई स्पा सेंटरों में पहुंचकर दस्तावेजों से लेकर सीसीटीवी और कर्मचारियों के सत्यापन तक की जांच की।

चेकिंग के दौरान तीन स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी सामने आई। स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस लापरवाही पर पुलिस ने तीन संचालकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की और कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 

*सीसीटीवी और रजिस्टर भी जांचे*

 

पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। इसके साथ ही ग्राहकों के आने-जाने का मेंटेनेंस रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए।

पुलिस ने सभी स्पा संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखें, कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखें।

*अवैध गतिविधि मिली तो सीधा एक्शन*

 

पुलिस ने स्पा संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी अथवा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाए जाने पर अब सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी दून के निर्देश के बाद स्पा सेंटरों पर हुई इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वाले संचालकों पर पुलिस की नजर है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *