ब्रेकिंग न्यूज़

“बिछड़ी महिला को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां”

सूर्यधार में भटकती मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, रानीपोखरी पुलिस की तत्परता से परिजनों तक पहुंची

 

देहरादून। रानीपोखरी थाना पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार को बड़ी राहत दी। सूर्यधार क्षेत्र में भटकती हुई मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने सुरक्षित थाने पहुंचाया और जानकारी जुटाकर कुछ ही समय में उसके परिजनों का पता लगाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

27 अगस्त को रानीपोखरी पुलिस को सूर्यधार क्षेत्र में एक महिला अकेली घूमती हुई मिली। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे सुरक्षित थाना परिसर में लाया। पुलिसकर्मियों ने महिला से प्रेमपूर्वक बातचीत कर उसकी पहचान और घर के संबंध में जानकारी जुटाई।

 

पूछताछ के दौरान महिला ने स्वयं को सौड़ा सरोली, थाना रायपुर, देहरादून का निवासी बताया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए महिला के परिजनों की तलाश शुरू की और उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही महिला के पिता रानीपोखरी थाने पहुंचे।

पुलिस ने आवश्यक पहचान-पड़ताल के बाद महिला को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय तक अपनों से दूर रहने की आशंका के बीच परिवार से मिलन का यह क्षण भावुक करने वाला रहा। परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशील व्यवहार और सहयोग के लिए दून पुलिस का आभार जताया।

पुलिस टीम

– म0उ0नि0 दीपशिखा

– म0का0 रीना पुण्डीर

– म0का0 रजनी बिष्ट

नन्दा न्यूज

कानून-व्यवस्था के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा है। रानीपोखरी पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि जरूरतमंद व्यक्ति की सुरक्षा और उसे उसके परिवार तक पहुंचाना भी पुलिस की जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *