मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने फरमान को दबोचा
देहरादून। महिला अपराधों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर उत्पीड़न करने और उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और साक्ष्य संकलन के बाद नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को पटेलनगर निवासी महिला ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर देकर अपने पति द्वारा उसके साथ मारपीट एवं उत्पीड़न किए जाने तथा तीन तलाक देने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0-629/26 दर्ज करते हुए धारा 115(2), 85 BNS तथा धारा 3/4 मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पटेलनगर पुलिस ने मामले में तेजी से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान पुत्र जबर, निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून
नंदा न्यूज़ की अपील: महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित पुलिस थाने से तत्काल संपर्क करें।
ऐसी ताज़ी खबरों के लिए नंदा न्यूज़ के हमारे पेज को फॉलो जरूर करें, नंदान्यूज.इन।

