ब्रेकिंग न्यूज़

सुद्दोवाला की ग्राम प्रधान “निधि गैरोला” को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी,

प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड ने बनाया प्रदेश महिला सचिव, पंचायत हितों की आवाज अब प्रदेश स्तर पर होगी मजबूत

देहरादून। सुद्दोवाला की ग्राम प्रधान निधि गैरोला को प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन ने उन्हें प्रदेश महिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से अब पंचायत स्तर पर निभाई जा रही जिम्मेदारी का दायरा प्रदेश संगठन तक पहुंच गया है।

16 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश प्रधान संगठन ने निधि गैरोला को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता, संगठनात्मक क्षमता और ग्राम प्रधानों के हितों के प्रति समर्पण का उल्लेख किया है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश महिला सचिव के रूप में निधि गैरोला से संगठन की गरिमा और संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा है। साथ ही प्रदेशभर के ग्राम प्रधानों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई है।

***गांव से प्रदेश संगठन तक बढ़ी जिम्मेदारी***

सुद्दोवाला ग्राम प्रधान के रूप में कार्य कर रहीं निधि गैरोला के लिए यह नियुक्ति संगठनात्मक स्तर पर एक नई जिम्मेदारी लेकर आई है। अब प्रदेश महिला सचिव के तौर पर उन्हें ग्राम प्रधानों से जुड़े मुद्दों और पंचायत व्यवस्था से संबंधित विषयों को संगठन के प्रदेश स्तर पर रखने की भूमिका भी निभानी होगी।

प्रदेश प्रधान संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मारा और संरक्षक विनोद बिजल्वाण के हस्ताक्षर हैं।

🔥 नंदा न्यूज़ की खास लाइन

“सुद्दोवाला से प्रदेश संगठन तक पहुंची निधि गैरोला की जिम्मेदारी—अब पंचायत हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर उठाने का दायित्व।”

#रिपोर्टिंग — महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

#नंदा #न्यूज़ | नंदान्यूज.इन ( nandanews.in)

ऐसी ताज़ी खबरों के लिए नंदा न्यूज़ के हमारे पेज को फॉलो जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *