नंदा धाम कुरुड़ नंदानगर से दैनिक बस सेवा की शुरुआत, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी परिवहन सौगात,
बस संचालन में बस मालिक हरेंद्र जी का महत्वपूर्ण सहयोग, नंदानगर से देहरादून तक सीधी कनेक्टिविटी से यात्रियों को राहत
नंदानगर।
नंदा धाम सिद्धपीठ कुरुड़, नंदानगर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। नंदानगर से देहरादून, आईएसबीटी बूढ़पुर चांदनी चौक होते हुए सेलाकुई तक दैनिक बस सेवा शुरू कर दी गई है। “नंदा देवी एक्सप्रेस” नाम से शुरू हुई इस बस सेवा से क्षेत्रवासियों को देहरादून और सेलाकुई के लिए नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी .

इस बस सेवा को धरातल पर शुरू कराने और इसके संचालन में बस मालिक हरेंद्र जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। स्थानीय स्तर पर बस संचालन को व्यवस्थित करने और नंदानगर से देहरादून-सेलाकुई के बीच नियमित सेवा उपलब्ध कराने में हरेंद्र जी की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया जा रहा है।
दैनिक बस सेवा शुरू होने से नंदानगर क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और देहरादून व सेलाकुई आने-जाने वाले आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नंदानगर श्रीमती बीना देवी रौतेला, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री नंदन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता शिव लाल स्नेही, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष श्री दीपक प्रसाद सती, वरिष्ठ व्यापारी श्री दौलत सिंह नेगी सहित व्यापारी वर्ग, मातृशक्ति और स्थानीय जनमानस मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने नंदा देवी एक्सप्रेस की दैनिक बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए बस मालिक हरेंद्र जी के प्रयास और सहयोग की सराहना की।
#बड़ी ब्रेकिंग
नंदानगर से देहरादून-सेलाकुई की राह हुई आसान—नंदा देवी एक्सप्रेस की डेली बस सेवा शुरू, बस संचालन में हरेंद्र जी का अहम सहयोग।
नंदा न्यूज | नंदान्यूज.in

