ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से किए स्थानांतरण, कई थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां,

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 उपनिरीक्षकों के तबादले

एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से किए स्थानांतरण, कई थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां

देहरादून, 25 सितंबर 2026।

देहरादून जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 21 उपनिरीक्षकों/अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में कई थाना क्षेत्रों के प्रभारी स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस लाइन एवं अन्य शाखाओं में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

*** इन अधिकारियों के बदले तैनाती स्थल***

उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल — वसंत विहार से थाना कैंट

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश — थाना कैंट से वसंत विहार

उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत — डोईवाला से नेहरू कॉलोनी

उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल — थाना सहसपुर से थाना वसंत विहार

उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी — चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश से थाना पटेलनगर

उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर — थाना सहसपुर से थाना पटेलनगर

उपनिरीक्षक प्रमोद शाह — थाना पटेलनगर से कोतवाली नगर

उपनिरीक्षक दिनेश चमोली — पुलिस लाइन से चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश

उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवी — थाना प्रेमनगर से एसओजी शाखा

उपनिरीक्षक अमन चड्ढा — कोतवाली नगर से एसओजी शाखा

उपनिरीक्षक सोमवीर — एसओजी शाखा से थाना रायपुर

उपनिरीक्षक जसपाल गुसाईं — एसओजी शाखा से थाना सहसपुर

उपनिरीक्षक मुकेश नेगी — थाना वसंत विहार से थाना ऋषिकेश

उपनिरीक्षक दिनेश कुमार — चौकी त्रिवेणीघाट से चौकी एम्स ऋषिकेश

उपनिरीक्षक देवेंद्र पंवार — चौकी एम्स ऋषिकेश से चौकी त्रिवेणीघाट

उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर — पुलिस लाइन से थाना डोईवाला

उपनिरीक्षक मुकेश कुमार — थाना प्रेमनगर से थाना रायवाला

उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद — थाना रायवाला से थाना प्रेमनगर

उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर नौटियाल — थाना विकासनगर से थाना प्रेमनगर

अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी — पुलिस लाइन से थाना पटेलनगर

अपर उपनिरीक्षक मनमोहन — पुलिस लाइन से थाना क्लेमेंटाउन

***एक पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त***

आदेश में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के संबंध में भी उल्लेख किया गया है। कार्यालय के समसंख्यक आदेश दिनांक 8-9-2026 के तहत थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए उनके स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।

एसएसपी देहरादून के इस फेरबदल के बाद जनपद के कई थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती के साथ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

नंदा न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *