राजपुर रोड-सहस्त्रधारा रोड पर फैंसी नंबर प्लेट और तेज रफ्तार में कार चलाने का वीडियो वायरल—पुलिस ने चालक पर की वैधानिक कार्रवाई, होंडा सिटी सीज,
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी से जुड़े वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश मिलते ही राजपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन व उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक युवक राजपुर रोड/सहस्त्रधारा रोड पर होंडा सिटी कार को बिना नंबर प्लेट/फैंसी नंबर प्लेट के साथ तेज व लापरवाही से चलाते हुए हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधिकारियों को वीडियो की जांच कर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना राजपुर पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए वाहन से संबंधित जानकारी जुटाई और चालक की पहचान की।
#वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने खंगाली जानकारी,
पुलिस द्वारा की गई जांच के आधार पर 28 सितंबर 2026 को वाहन चालक जोशुआ रॉबिन पुत्र रॉबिन अमोस, निवासी 56 किशनपुर कैनाल रोड, देहरादून को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
#वाहन भी पुलिस ने किया सीज,
पुलिस के अनुसार सीज किया गया वाहन होंडा सिटी कार संख्या UK-06-F-7227 है।
एसएसपी दून के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी।
#वाहन चालक:
जोशुआ रॉबिन पुत्र रॉबिन अमोस, निवासी 56 किशनपुर कैनाल रोड, देहरादून।
#सीज वाहन:
होंडा सिटी कार संख्या UK-06-F-7227
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून
नंदा न्यूज़

