ब्रेकिंग न्यूज़

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मिला राष्ट्रीय सम्मान—डॉ. पवन शर्मा को ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया।

मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के क्षेत्र में डॉ. पवन शर्मा का सम्मान, मिला ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान 2026’

देहरादून में कर्मा वेल्फेयर सोसायटी के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित हुए समाजसेवी एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा

देहरादून, 01 अक्टूबर। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, शोध, नशा मुक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए देहरादून के समाजसेवी एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा को ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। मांडूवाला स्थित कार्यक्रम में कर्मा वेल्फेयर सोसायटी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से मानसिक स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। विशेष रूप से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनका उत्साहवर्धन करने के प्रयास भी जारी रखे जाएंगे।

डॉ. पवन शर्मा से जुड़ी फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और बचाव के लिए निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और थेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम में डॉ. पवन शर्मा के सम्मान पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर रवि सिंह, शिवाजी और कार्तिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नंदा न्यूज़ #ब्रेकिंग

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मिला राष्ट्रीय सम्मान—डॉ. पवन शर्मा को ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया।

रिपोर्टिंग: नंदा न्यूज़ | देहरादून

ताज़ी खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज़… नंदान्यूज.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *