मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में भाजपा का महा विशाल मशाल जुलूस,
प्रदेश प्रभारी राम माधव की मौजूदगी में निकली मशाल यात्रा, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता समेत उमड़ा जनसैलाब,
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देहरादून में महा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदेश प्रभारी राम माधव की प्रमुख मौजूदगी में निकली इस मशाल यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल हुए।

मशालों की रोशनी से देहरादून की सड़कों का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। हाथों में मशाल और पार्टी के झंडे लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को लेकर सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
प्रदेश प्रभारी राम माधव रहे प्रमुख आकर्षण,

महा विशाल मशाल जुलूस में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव की मौजूदगी खास रही। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मशाल जुलूस में सहभागिता की। राम माधव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
जुलूस में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी ने मशाल जुलूस को व्यापक स्वरूप दिया।

भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं में सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना बताया गया।

देहरादून की सड़कों पर एक साथ जलती मशालों और बड़ी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया। महा विशाल मशाल जुलूस के जरिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को याद करते हुए सेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाया।
नंदा न्यूज़, देहरादून।

