ब्रेकिंग न्यूज़

गंगोत्री हाईवे पर ब्रेक फेल होने से पलटा टेंपो ट्रेवल्स, 17 यात्री सवार

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की…

Read More

नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश

नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की अदालत ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत सुनवाई के बाद पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी और प्रमोद सागर उर्फ पप्पू उर्फ पीके को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।…

Read More

वीकेंड पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ

देहरादून, 23 अगस्त। वीकेंड के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने…

Read More

सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव 2 किमी दूर बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास से बरामद कर लिया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया और लगातार तलाश के बाद शव को खोज निकाला।…

Read More

*दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट स्ट्राइक, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ*

दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट स्ट्राइक, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ देहरादून। वीकेंड पर रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में नगर से लेकर देहात तक पुलिस…

Read More

प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा: MD यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी

देहरादून। प्रबंध निदेशक यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी ने कहा कि उपभोक्ता हित, बेहतर विद्युत सेवाएं एवं कार्मिक कल्याण यूपीसीएल की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत एवं भुगतान संबंधी…

Read More

एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

-एनईपी काॅन्क्लेव में नवाचार व उद्योग-शिक्षा सहयोग पर रहा फोकस-उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को विश्वविद्यालय बनायेगे रोड़मैप-आईआईटी रूड़की में आयोजित काॅन्क्लेव में कुलपतियों ने दिया प्रस्तुतिकरण रूड़की/देहरादून। सूबे में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयान को सभी विश्वविद्यालय ठोस व समयबद्ध रोड़मैप तैयार करेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा को रोजगारपरक, नवाचार…

Read More

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति, संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में रहेगी। इस दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। निजी सचिव, भारतीय प्रेस परिषद अशोक कुमार नवरत्न द्वारा महानिदेशक, सूचना को प्रेषित पत्र…

Read More

तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

देहरादून। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में आज जी.जी. गर्ग फुटबॉल मैदान में 8वीं एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। पांच दिवसीय इस फुटबॉल चैंपियनशिप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों के युवा फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेल…

Read More

नंदा गौरा योजना: बेटियों को मिलेंगे ₹11 हजार से ₹51 हजार तक, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंपावत, 22 अगस्त। उत्तराखंड की बेटियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत नवजात बालिका के जन्म पर पात्र परिवार को ₹11 हजार तथा 12वीं कक्षा…

Read More