ब्रेकिंग न्यूज़

*दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट स्ट्राइक, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ*

दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट स्ट्राइक, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

देहरादून। वीकेंड पर रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में नगर से लेकर देहात तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 500 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की। संदेह के आधार पर 53 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

नाइट स्ट्राइक के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए और उनसे 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं 46 वाहन चालकों के माननीय न्यायालय के चालान किए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

अपराधियों पर लगातार नजर

दून पुलिस का यह अभियान रात में संदिग्ध गतिविधियों, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है। एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नंदा न्यूज | देहरादून

एसएसपी के कड़े निर्देश—दून पुलिस की रातभर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *