मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर (शहर) में सीवरेज योजना (जोन-1) के अंतर्गत वर्तमान 7.0 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य हेतु 42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

