एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली कैंट पुलिस का एक्शन, महिला वारंटी गिरफ्तार,
न्यायालय के गैर-जमानती वारंटों पर कोतवाली कैंट पुलिस की कार्रवाई तेज, चेक बाउंस के मामले में महिला गिरफ्तार,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैंट पुलिस वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस ने एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट के नेतृत्व में गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर 2026 को महिला वारंटी पुनीता पत्नी रवि कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी डी-13, यमुना कॉलोनी, देहरादून को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ वाद संख्या 4270/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। यह मामला चेक बाउंस से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली कोतवाली कैंट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी, कांस्टेबल योगेश सैनी और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयी आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।
नंदा न्यूज़ | देहरादून
