पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की ओर से पंजीकृत पंचकर्म सहायकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को परिषद कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 50 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 का विभिन्न आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों में रोजगार के लिए चयन किया गया।…
