ब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला की घटना,

अत्यधिक शराब के नशे में घर पर गिरा 55 वर्षीय व्यक्ति,

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,

बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला की घटना,

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा;

दुर्घटना और मौत के कारणों की जांच जारी,

नंदा न्यूज़ :देहरादून

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला में 55 वर्षीय व्यक्ति की घर पर गिरने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति अत्यधिक शराब का सेवन करता था और नशे की हालत में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 10 नवंबर 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार को चोरखाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतक की पहचान सलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय इदरीस अहमद, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोरखाला के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक पेशे से पेंटर था और वर्तमान में अपनी बहन के मकान में अकेला रहता था। वह पेंटिंग का काम करता था और उसके साथ काम करने वाले लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे अत्यधिक शराब के सेवन की आदत थी।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी स्पष्ट संघर्ष के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के नशे में घर पर गिरने से आई चोटें उसकी मृत्यु का कारण बनी होंगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सलीम अहमद की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *