ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कोतवाली कैंट पुलिस ने की गिरफ्तारी, चोरी से जुड़े मामले में वांछित था आरोपी

देहरादून, 17 अक्टूबर। देहरादून में अपराधियों और वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक वारंटी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ बाबा (32 वर्ष), पुत्र रामकिशन, निवासी 24/1 ईदगाह, प्रकाश नगर, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून के न्यायालय में वाद संख्या एसटी 7436/2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 457 और 411 में मामला दर्ज है। इसी प्रकरण में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैंट में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

कोतवाली कैंट पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।

 

“कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम”

1. उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी

2. कांस्टेबल योगेश सैनी, 1681

3. कांस्टेबल अजय कुमार, 1031

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *