ब्रेकिंग न्यूज़

सिमली बेस अस्पताल आंदोलन: 29 सदस्यीय दल के साथ पदयात्रा जारी, 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी संघर्ष समिति,

सिमली बेस अस्पताल आंदोलन: 29 सदस्यीय दल के साथ पदयात्रा जारी, 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी संघर्ष समिति,

सिमली बेस अस्पताल की मांग को लेकर पदयात्रा का सातवां पड़ाव जारी, उपाध्यक्ष भास्करन सिंह डिमरी ने दी आंदोलन की पूरी जानकारी। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक का संकल्प—सिमली को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकार!

विशेष रिपोर्ट | नंदा न्यूज़

चमोली जनपद के सिमली में बेस अस्पताल की मांग को लेकर शुरू हुई पदयात्रा अब अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति के आह्वान पर 11 अक्टूबर को मां चंडिका के पावन धाम से शुरू हुई इस यात्रा में समिति के पदाधिकारियों सहित करीब 30 सदस्य लगातार पैदल चलकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने में जुटे हैं।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने बताया कि पदयात्रा में समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, ( मुन्ना भाई, ) संरक्षक महेश प्रसाद डिमरी और उपाध्यक्ष जयदीप गैरोला सहित अनेक साथी शामिल हैं।

इस पदयात्रा की खास बात यह है कि शिमली गांव के बुजुर्ग Dayal बिष्ट भी उम्र की परवाह किए बिना लगातार पैदल चल रहे हैं। वहीं, मदन सिंह, पवन कंडारी और कमल सिंह सहित सहयोगी दल के लिए राशन-पानी और भोजन की व्यवस्था संभाल रहे हैं, ताकि यात्रियों का संघर्ष लगातार जारी रह सके।

पदयात्रा: गौचर, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, व्यासी, शिवपुरी, होते हुए ऋषिकेश तक पहुंच चुकी है। अब यात्रियों का अगला लक्ष्य देहरादून है। समिति के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी के मुताबिक, ऋषिकेश से पदयात्रा में और लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। 20 अक्टूबर को देहरादून में विशाल रैली के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सिमली बेस अस्पताल के संबंध में तत्काल शासनादेश जारी करने की मांग उठाई जाएगी।

नंदा न्यूज़ की विशेष कवरेज:

नंदा न्यूज़ के महिपाल सिंह नेगी भी पदयात्रा की शुरुआत से लगातार इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं और दर्शकों तक हर पड़ाव की जानकारी पहुंचा रहे हैं।

सिमली बेस अस्पताल की मांग अब सिर्फ एक क्षेत्र की आवाज नहीं, बल्कि पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत का सवाल बनती जा रही है।

 

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी | नंदा न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *