ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर, पटेलनगर में हुड़दंग करने वाले तीन गिरफ्तार,

पटेलनगर बाजार में दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने आरोपी; शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर हुई कार्रवाई।

देहरादून। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची टीम ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित व्यक्ति पुलिस की बात मानने के बजाय और उग्र हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर में सूचना प्राप्त हुई कि पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे हैं और सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और विवाद में शामिल व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण:

1. मौहम्मद फरमान (35 वर्ष), पुत्र हाजी इकबाल, निवासी विद्याविहार, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून।

2. अनस (18 वर्ष), पुत्र हाजी इकबाल, निवासी विद्याविहार फेस-03, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून।

3. प्रवेश आलम (35 वर्ष), पुत्र बून्दू अहमद, निवासी कुसुम विहार, सिंगल मंडी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने, आपसी विवाद के चलते शांति व्यवस्था बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *