ब्रेकिंग न्यूज़

* विकासनगर के ढालीपुर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।

24 घंटे में चोरी का खुलासा

### बंद मकान को बनाया निशाना, विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा; 12 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने का पुलिस का दावा, आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल

नंदा न्यूज़, देहरादून

देहरादून। राजधानी देहरादून में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई जारी है। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर नगदी और अन्य सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 32 वर्षीय आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, ढालीपुर निवासी सुंदर सिंह ने 1 नवंबर 2026 को कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर रखी नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 340/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को ही मुखबिर की सूचना पर ढालीपुर क्षेत्र से आरोपी सद्दाम पुत्र इकराम, निवासी मकान नंबर 264, ढालीपुर, विकासनगर, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

### चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग की-पैड मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद, एक पर्स और वादी की एक आईडी बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2024 में भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।

### पहले भी दर्ज है चोरी का मुकदमा

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में वर्ष 2024 में मुकदमा संख्या 331/2024 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त वर्तमान मामले में मुकदमा संख्या 340/2026 दर्ज किया गया है।

### पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल, कांस्टेबल रजनीश कुमार और कांस्टेबल मंदीप शामिल रहे।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से अभियान जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *