उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक वीडियो प्रसारित करता है या ऐसी सामग्री साझा करता है जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है और पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। डीजीपी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी वीडियो, पोस्ट या संदेश को बिना सत्यापन के आगे साझा न करें और अफवाहों से बचें।
उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नंदा न्यूज
