“सड़क पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों की खैर नहीं, दून पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार”
देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, अभद्रता और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना…

