कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जहांगीर खान कई दिनों से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई की जा रही थी।
बताया जा रहा है खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने नेपाल सीमा के निकट अभियान चलाकर उन्हें हिरासत में लिया।
जहांगीर खान हाल ही में फाल्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और चुनाव के दौरान हिंसा, कथित अनियमितताओं तथा अन्य मामलों को लेकर विवादों में रहे थे। उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
*”नेपाल भागने की कोशिश नाकाम! टीएमसी नेता जहांगीर खान STF के शिकंजे में”*

