नंदा न्यूज़ की खास रिपोर्ट
बैरागीवाला हत्याकांड पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का दो टूक संदेश, बोले – हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून के बैरागीवाला में हुए चर्चित हत्याकांड को लेकर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि इस जघन्य हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि बैरागीवाला में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चाहे आरोपी हिंदुस्तान के किसी भी कोने में छिपे हों, उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को राजनीतिक, सामाजिक या किसी अन्य आधार पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
गौरतलब है कि बैरागीवाला में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक युवक की हत्या हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
“हिंदुस्तान के किसी भी कोने में हों आरोपी, बच नहीं पाएंगे – विधायक मुन्ना सिंह चौहान”

