ब्रेकिंग न्यूज़

“विज्ञान से विकास की ओर उत्तराखंड, पौड़ी में साइंस म्यूजियम का शुभारंभ”

*”पौड़ी गढ़वाल में साइंस म्यूजियम का उद्घाटन, मुख्यमंत्री धामी ने किया साइंस सिटी का अवलोकन”*

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज पौड़ी गढ़वाल में नव स्थापित साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी का भी विस्तृत अवलोकन किया और वहां उपलब्ध वैज्ञानिक मॉडलों, प्रदर्शनों तथा नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने के लिए ऐसे केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विज्ञान आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

साइंस म्यूजियम एवं साइंस सिटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस केंद्र को विज्ञान शिक्षा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *