*कोतवाली भगवानपुर*
*लगातार दो वर्षों से फरार आरोपी पर घोषित किया गया था ₹10000 का इनाम*
*धोखाधड़ी के आधा दर्जन मुकदमों में है आरोपी, सरगर्मी से की जा रही थी तलाश*
दिनांक 10/05/2024 को शाकिब पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिकरोडा द्वारा थाना भगवानपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि प्रतिवादी अलीशान द्वारा वादी तथा उसके परिचित प्रवेज अली से तीन कार किराये पर ली। इसके बाद आरोपी ने धोखाधडी कर तीनो कारो को वापस नही लौटाया और वापस मांगने पर पीड़ित के साथ गाली गलौच की। शिकायत के आधार पर थाने पर मु0अ0सं0 371/2024 धारा 420/406/504 आईपीसी बनाम अलीशान पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर व सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई किन्तु आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी को कई राज्यों व जिलो की पुलिस तलाश रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी पर 10000/- हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।
तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी, मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अथक प्रयासों के बाद दिनांक 22/06/2026 को ईनामी अलीशान को टैक्सी स्टैण्ड बदरपुर बार्डर के पास से गिरप्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
*गिरफ्तार ईनामी-*
अलीशान c/o हमीद निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम जिला सहारनपुर उ0प्र0 व वर्तमान पता ग्राम तेल्लीवाला डोईवाला देहरादून
*आपराधिक हतिहास-*
1-मु0अ0सं0-291/24, धारा 406 आईपीसी कोतवाली पटेल नगर जनपद देहरादून ।
2-मु0अ0सं0-300/24, 406,504, 506,120 बी आईपीसी कोतवाली पटेल नगर जनपद देहरादून ।
3-मु0अ0सं0-144 /2024 धारा 406/420/467/468/471/120 बी कोतवाली डोईवाला देहरादून ।
4-मु0अ0सं0 115/24 धारा 420 406 आईपीसी थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर उ0प्र ।
5- मु0अ0सं0-377 /2024 धारा 406/420/467/468/471/120 बी कोतवाली सदर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 ।
6- मु0अ0सं0 371/2024 धारा 406/420/506 भादवि0 कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार ।
आरोपी अलीशान उपरोक्त सभी मुकदमों में वर्तमान समय में वांछित फरार चल रहा है।
*पुलिस टीम-*
1-अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
2- कानि0 उवैद
3-कानि0 रविन्द्र राणा
4-म0कानि0 मनिषा
5-हैoका0 नीरज (साइबर कार्यालय)

