ब्रेकिंग न्यूज़

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शिवालिक नगर मंडल ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम*

देहरादून के प्रेमनगर स्थित इस्मितनगर में भारतीय जनता पार्टी के *शिवालिक नगर मंडल* द्वारा भारत के जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् *डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी* के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए अपना जीवन समर्पित किया। “राष्ट्र प्रथम” की उनकी भावना और देश की एकता के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला मंत्री दर्शन सिंह रावत, जिला आईटी संयोजक धर्मपाल सिंह दिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महावीर सैंनवाल, दिनेश ध्यानी , ढोंडियाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिवालिक नगर मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्ट : नंदा न्यूज़, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *