नंदा न्यूज | नारायणबगड़, चमोली
हर बरसात में डूबता है नारायणबगड़ बाजार, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
बीती रात हुई भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटना के बाद नारायणबगड़ बाजार में पानी और मलबा घुसने से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। इस आपदा के बाद ग्राम सभा केवर के प्रधान देवेंद्र कोहली ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
प्रधान “देवेंद्र कोहली” का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। हर बरसात में यही स्थिति बनती है। पानी बाजार, दुकानों और लोगों के घरों में घुस जाता है। कई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी केवल निरीक्षण करके चले जाते हैं और आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसा स्थायी इंतजाम किया जाए जिससे बरसात के दौरान पानी दुकानों और मकानों में न घुसे और लोगों को हर साल नुकसान न उठाना पड़े। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा।
फिलहाल, डीजीबीआर/बीआरओ की टीम ने सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। लेकिन हर साल सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
आपकी क्या राय है? क्या प्रशासन को अब स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए।
“नंदा न्यूज” | नारायणबगड़, चमोली
“हर बरसात में डूबता है नारायणबगड़ बाजार, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग”

