ब्रेकिंग न्यूज़

*”कर्णप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित वाहन अलकनंदा नदी में समाया”*

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नंदा न्यूज़
कर्णप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित वाहन अलकनंदा नदी में समाया
जनपद चमोली में कर्णप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। नदी में वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे, वाहन कौन-सा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नंदा न्यूज़ लगातार इस घटना पर नज़र बनाए हुए है। जैसे ही प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी। अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *