ब्रेकिंग न्यूज़

*चारधाम यात्रा मार्ग पर कूड़े का अंबार, प्रशासन की अनदेखी से राहगीर और यात्री परेशान*

नंदा न्यूज़ | विशेष रिपोर्ट

चारधाम यात्रा मार्ग पर कूड़े का अंबार, प्रशासन की अनदेखी से राहगीर और यात्री परेशान

जनपद चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग–ग्वालदम “नारायणबगर पत्ती” मार्ग पर सड़क किनारे लगा कूड़े का विशाल ढेर स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े में बचा हुआ भोजन पड़े रहने के कारण बंदर लगातार सड़क पर आ रहे हैं और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। कई बार बंदर लोगों पर झपटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है।

आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद शासन-प्रशासन और जिला पंचायत चमोली खण्ड विकास अधिकारी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह मार्ग कुमाउ से चारधाम यात्रा का प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। सड़क किनारे फैली गंदगी और बदबू देवभूमि उत्तराखंड की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन, जिला पंचायत चमोली और संबंधित विभागों से तत्काल कूड़ा हटाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि आम जनता और चारधाम यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

नंदा न्यूज़ की अपील: यदि संबंधित विभाग समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं करता है, तो यह न केवल जनस्वास्थ्य बल्कि प्रदेश की पर्यटन और धार्मिक छवि के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *