नंदा न्यूज | चमोली
नन्हे-मुन्ने बच्चों की अनूठी पहल, पिछले एक वर्ष से हर मंगलवार हो रहा *श्री हनुमान चालीसा* का पाठ
जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ की *केवर ग्राम सभा अंतर्गत ग्राम *रतनी* स्थित *मां सिंह भवानी* माता रानी मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पिछले *एक वर्ष* से लगातार प्रत्येक मंगलवार सायंकाल श्रद्धा और भक्ति के साथ *श्री हनुमान चालीसा* का सामूहिक पाठ किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि ये बच्चे पहले अपना स्कूल का कार्य पूरा करते हैं, फिर घर और गांव के दैनिक कार्यों में परिवार का सहयोग करने के बाद समय निकालकर मंदिर पहुंचते हैं। इसके बाद सभी बच्चे मिलकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ *हनुमान चालीसा का पाठ* करते हैं।
बच्चों की यह धार्मिक और संस्कारपूर्ण पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन *नई पीढ़ी* में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। यह संदेश भी देता है कि आधुनिक समय में भी बच्चे अपनी संस्कृति और आस्था से जुड़े हुए हैं।
क्षेत्रवासियों ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रार्थना की कि बजरंगबली की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और उनकी यह प्रेरणादायी परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहे।
*नंदा न्यूज* की ओर से इन सभी बच्चों को इस सराहनीय प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री राम। 🚩
*नन्हे-मुन्ने बच्चों की अनूठी पहल, पिछले एक वर्ष से हर मंगलवार हो रहा *श्री हनुमान चालीसा* का पाठ*

