बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज उधम सिंह नगर के जिला पदाधिकारियों की बैठक में सहभागिता कर संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

