ब्रेकिंग न्यूज़

” देहरादून डीएम से लोकसभा सचिवालय तक का सफर”

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सुमित बंसल को केंद्र सरकार के अधीन लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय द्वारा 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

सुमित बंसल पिछले करीब 21 महीनों तक देहरादून के जिलाधिकारी रहे। इस दौरान उन्होंने कई जनहितकारी अभियानों, प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया, जिसके चलते वे लगातार सुर्खियों में रहे।

हाल ही में उत्तराखंड सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला कर नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया था, जबकि आशीष चौहान ने देहरादून के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।

अब लोकसभा सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर उनकी प्रतिनियुक्ति को उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और उत्कृष्ट सेवाओं का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

नंदा न्यूज की ओर से आईएएस सुमित बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *