ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, राहुल पुंडीर तथा विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।

देहरादून के ग्राम पंचायत सिद्धूवाला अंतर्गत त्रिलोकपुरी कॉलोनी में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

त्रिलोकपुरी कॉलोनी में काफी समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या की शिकायत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से की।
विधायक के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राहुल पुंडीर की मौजूदगी में विद्युत खंड मोहनपुर के अधिकारियों और लाइनमैन ने क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा, जिससे लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, राहुल पुंडीर तथा विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।

महिपालसिंहनेगी, नंदा न्यूज, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *