ब्रेकिंग न्यूज़

*”दिनदहाड़े अवैध खनन का खेल! सिंघनीवाला शिवालिक कॉलेज पुल के नीचे बरसात में धड़ल्ले से खनन”*

दिनांक 29 जुलाई 2026

सेलाकुई (देहरादून): लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सेलाकुई क्षेत्र के सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज पुल के नीचे दिनदहाड़े कथित रूप से अवैध खनन जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम नदी से सामग्री निकाल रहे हैं, जबकि जिम्मेदार खनन विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी नदी में तेज बहाव के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित कई मजदूर बह गए थे और उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बावजूद बरसात के मौसम में नदी के भीतर खनन होने से एक बार फिर बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और खनन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, अवैध खनन पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

नन्दा न्यूज इस मामले पर संबंधित विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

रिपोर्ट: महीपाल सिंह नेगी, नन्दा न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *