देहरादून के मोहनपुर प्रेमनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सहसपुर *विधायक सहदेव सिंह पुंडीर* भी कथा में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला आईटी संयोजक *धर्मपाल सिंह बिष्ट* और मंडल उपाध्यक्ष *जयवीर सिंह राणा* भी मौजूद रहे। आइए देखते हैं
महिपाल सिंह नेगी की यह रिपोर्ट।
देहरादून के मोहनपुर, प्रेमनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्रीमती देवियन्ती देवी एवं स्वर्गीय श्री अनुसूया प्रसाद जी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
कथा का वाचन कथा व्यास महंत अजय चेतन्य मुनि जी द्वारा किया जा रहा है। उनके श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर आधारित प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा स्थल पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर सहसपुर विधायक *सहदेव सिंह पुंडीर* ने भी कथा स्थल पहुंचकर कर कथा का श्रवण किया। विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और सेवा का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने आयोजन समिति और *बड़ूखवाल* परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में विधायक के साथ भाजपा जिला आईटी संयोजक *धर्मपाल सिंह बिष्ट* तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष *जयवीर सिंह राणा* भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सफलता की कामना की और श्रद्धालुओं से धर्म एवं संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कथा पंडाल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा 8 अगस्त तक चलेगी, जबकि 9 अगस्त को पूर्णाहुति, पिंडदान, आशीर्वाद समारोह और विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देता यह आयोजन मोहनपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
महिपाल सिंह नेगी, नंदा न्यूज़, देहरादून।

