ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा के आशुबोध देवड़ी को राजनीतिक जनसंपर्क में योगदान के लिए मिला सम्मान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के कपड़खान गांव के रहने वाले आशुबोध देवड़ी को नई दिल्ली में आयोजित मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित द्वितीय बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में राजनीतिक जनसंपर्क में सर्वश्रेष्ठ योगदान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में बिजनेस, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, लोक प्रशासन, मीडिया और कॉरपोरेट संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित पेशेवरों और संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को गेल (इंडिया) लिमिटेड, एनटीपीसी, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन, रेवेन्यू न्यूज, सन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, अरुण भारत और वैक्सीन इंडिया ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ।
समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। इनमें दीपक कुमार केडिया, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक (मुख्यालय), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डय नरेंद्र कुमार यादव, भारतीय राजस्व सेवा, अतिरिक्त आयुक्त, वस्तु एवं सेवा करय डॉ. अजय गंभीरय डॉ. अंजू गंभीर और ओम प्रकाश, पूर्व अतिरिक्त निदेशक, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों में आशुबोध देवड़ी भी शामिल रहे, जिन्हें राजनीतिक संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आशुबोध देवड़ी ने कहा, “राजनीतिक संचार तथ्यों, रणनीति और सार्थक जनसंपर्क के माध्यम से विश्वास कायम करने के बारे में है। यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ इस क्षेत्र में योगदान जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा। राजनीतिक संचार में सफल होने के लिए अलग-अलग देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों की राजनीति और व्यवस्थाओं का अध्ययन करना जरूरी है। आप जितना अधिक अध्ययन करेंगे, उतना ही बेहतर बनेंगे।”
पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरुण शर्मा ने कहा, “बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स उन लोगों के योगदान को पहचानने का हमारा प्रयास है, जिनका काम समाज पर स्थायी प्रभाव डालता है और दूसरों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया आगे भी ऐसे उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करता रहेगा और नेतृत्व, नवाचार तथा जनसेवा को प्रोत्साहित करने वाले मंचों को मजबूत करेगा।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *