देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना, माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक 2026 आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल परमेंद्र कुमार बिष्ट, राज्य एनएसएस अधिकारी, डॉ सुनैना रावत, प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय डा सुनीता भट्ट तथा मंडलीय समन्वयक गढ़वाल मंडल पुष्कर सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। एनएसएस लक्ष्य गीत की शानदार प्रस्तुति ने बैठक में पहुंचे सभी शिक्षक शिक्षाओं को मनमुग्ध किया।
ृ कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह नेगी द्वारा मंडलीय समीक्षा के संबंध में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में उत्तरकाशी, देहरादून एवं हरिद्वार सहित गढ़वाल मंडल के लगभग 135 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक हंसी जोशी (उत्तरकाशी), डा0 एस.पी. सिंह (हरिद्वार) तथा परितोष रावत (पौड़ी) ने अपने-अपने जनपदों की आख्या प्रस्तुत की। अपर शिक्षा निदेशक परमेंद्र कुमार बिष्ट ने आगामी समीक्षा बैठक को अभिमुखीकरण कार्यशाला के रूप में आयोजित करने का सुझाव दिया और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बैठक में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं कार्यों में आ रही समस्याओं के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने एनएसएस की युवा वर्ग के प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। बैठक में एनएसएस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय लक्ष्यों एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं युवाओं तक पहुंचाने तथा उनमें सक्रिय जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया तथा एनएसएस के वित्तीय प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने अपर शिक्षा निदेशक परमेंद्र कुमार बिष्ट व राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत को उपहार स्वरूप बद्रीनाथ की तुलसी का पौधा भेंट किया तथा वृक्षमित्र डॉ सोनी के सौजन्य से विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधे का रोपण किया गया। एडी ने कहा प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छता एवं युवाओं को माई भारत ऐप में पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया तथा युवाओं को “विकसित भारत 2047” की अवधारणा और मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया गया।बैठक में राज्य एनएसएस कार्यालय से सुमित पुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह नेगी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में शंकर बहादुर, सुशील थलेडी, डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, संजीव सैनी सहित अन्य उपस्थित थे बैठक का संचालन राकेश मोहन ध्यानी ने किया।
![]()

