ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग में रात होते ही पुलिस का ‘एक्शन मोड’! होटल-ढाबों में छापेमारी, शराबियों पर कसा शिकंजा
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने-पिलाने वालों की अब खैर नहीं, ऊखीमठ में 3 के खिलाफ चालानी कार्रवाई,
रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन कायम करने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस टीमों ने 15 सितंबर की शाम जनपद के विभिन्न कोतवाली क्षेत्रों में होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस की इस कार्रवाई का खास फोकस उन स्थानों पर रहा, जहां सार्वजनिक रूप से शराब पीने-पिलाने अथवा अन्य अनियमित गतिविधियों की शिकायतें सामने आती हैं। इसी क्रम में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने क्षेत्र के होटल और ढाबों में अचानक चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान शराब पीने-पिलाने से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस ने 03 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल-ढाबा संचालकों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों, होटल और ढाबों में नियमों का उल्लंघन तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और न ही ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नंदा न्यूज़ की खास अपील
सार्वजनिक जगहों पर नियमों का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी
#रुद्रप्रयाग

