ब्रेकिंग न्यूज़

ऊखीमठ में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा!

चेकिंग में मोटरसाइकिल सवार नेपाली युवक दबोचा, 15 बोतल अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऊखीमठ क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक नेपाली युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से कुल 15 बोतल अवैध शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

16 सितम्बर 2026 को चौकी चोपता पुलिस पठाली धार–डूंगर सेमला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 बोतल और 08 क्वार्टर, कुल 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपेन्द्र शाही पुत्र कृष्ण शाही, निवासी जिला कालीकोट, नेपाल के रूप में की है। अवैध शराब के परिवहन के संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऊखीमठ में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

चेकिंग बनी कार्रवाई की वजह

पठाली धार–डूंगर सेमला मार्ग पर चल रही नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब के परिवहन का मामला पकड़ में आया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी चोपता अपर उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, कांस्टेबल जगदीश लाल और कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।

रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

#नंदा न्यूज़ की नजर

पहाड़ों में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की निगरानी लगातार तेज हो रही है। ऊखीमठ में हुई यह कार्रवाई बताती है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क पर भी नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *