ब्रेकिंग न्यूज़

लोहे के पुल से संदिग्ध हालत में लटका मिला युवक

देहरादून। रविवार सुबह रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर  एक युवक का शव संदिग्ध हालत में रस्सी के सहारे लटका मिलने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायपुर थाना पुलिस के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद चैकी प्रभारी मालदेवता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया और आवश्यक सबूत जुटाए। साथ ही मौके पर पुलिस को एक अनजान स्कूटी भी खड़ी मिली। पुलिस की जांच में स्कूटी का युवक के रिश्तेदार की होना सामने आया है। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। युवक मूलरूप से देहरादून के रानीपोखरी का रहने वाला है, जो हाल ही में बालावाला देहरादून में रह रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *