ब्रेकिंग न्यूज़

आईएसबीटी पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन को सिखाया कानून का पाठ,

सड़क पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट से मची अफरा-तफरी; पटेलनगर पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को दबोचा,

देहरादून। आईएसबीटी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर हुड़दंग मचाना तीन लोगों को भारी पड़ गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर तीन लोगों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली थी कि आईएसबीटी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते हुए हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। सार्वजनिक स्थान पर चल रही इस मारपीट के कारण वहां से गुजरने वाले आम लोगों के चोटिल होने की आशंका भी बन गई थी। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन समझाइश के बावजूद विवाद में शामिल लोग और अधिक उग्र हो गए तथा दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई की।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आईएसबीटी क्षेत्र में चल रहा विवाद शांत हुआ और सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोका गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

***गिरफ्तार किए गए व्यक्ति***

1. राहिल पुत्र रहीश खान, निवासी आजाद कॉलोनी, लेन नंबर-05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष।

2. फरहान पुत्र बब्बल खान, निवासी आजाद कॉलोनी, लेन नंबर-05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

3. अफरीदी खान पुत्र बबलू खान, निवासी आजाद कॉलोनी, लेन नंबर-05, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष।

पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई को लेकर संदेश साफ है—सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और राहगीरों के लिए खतरा पैदा करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *